सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में जहां एक तरफ बारिश ना होने से सूखे जैसे हालात बन चुके हैं । वहीं दूसरी तरफ किसान फसलों के दाम उचित ना मिलने से परेशान भी दिखाई दे रहे हैं । प्रदेश में इन दिनों नगदी फसलों का सीजन है, लेकिन नकदी फसलों के किसानों को बेहतर दाम नहीं मिल पा रहे हैं । पिछले करीब 10 दिनों से पहाड़ी मटर और पहाड़ी गोभी के दाम किसानों को बेहतर नहीं मिल रहे हैं , जिसके चलते किसान भी परेशान हो चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को सब्जी मंडी सोलन में मशरूम के दाम भी गिर चुके हैं । सोलन को मशरूम सिटी के नाम से जाना जाता है ,लेकिन मशरूम की पैदावार ज्यादा होने से सब्जी मंडी सोलन में अब इसके दाम गिरते हुए नजर आए हैं। पिछले 1 सप्ताह से यही मशरूम 120 ,₹130 प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन आज सप्लाई सब्जी मंडी सोलन में ज्यादा पहुंची है। ऐसे में इसकी डिमांड कम हुई है और इसके कारण दामों में गिरावट आई है।
लोकल गोभी के किसानों को मिले ₹4 किलो दाम
यह मशरूम सोलन के साथ लगते क्षेत्र बसाल, देवठी, शमलेच,शामती,नौणी और इसके आसपास के क्षेत्रों से सब्जी मंडी सोलन में पहुंच रहा है। बेहतर क्वालिटी का मशरूम सब्जी मंडी सोलन में आ रहा है, लेकिन अधिक मात्रा में पहुंचने के कारण इसके दाम गिरे हैं। सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती हेमंत साहनी का कहना है कि आज सब्जी मंडी सोलन में मशरूम अधिक मात्रा में पहुंचा है । ऐसे में इसके दामों में गिरावट आई है करीब ₹30 आज सब्जी मंडी सोलन में मशरूम के दाम गिरे हैं। वहीं आज सब्जी मंडी सोलन में पहाड़ी गोभी को ₹4 किलो तक के दाम मिले हैं , वहीं मटर ₹22 किलो सब्जी मंडी सोलन में आज बिका है।
बता दें कि आज सब्जी मंडी सोलन में पहाड़ी मटर ₹22 किलो तक बिका है । इसी के साथ टमाटर जोकि अहमदाबाद से सब्जी मंडी सोलन में पहुंच रहा है। वह प्रति किलो रेट ₹400 तक बिका है, आज प्याज सब्जी मंडी सोलन में ₹14 किलो, पहाड़ी गोभी 4 किलो हरियाणा से आने वाली गोभी ₹5 किलो, ब्रोकली ₹15 किलो,शिमला मिर्च ₹42 किलो,बैंगन ₹30 किलो, करेला ₹80 किलो, भिंडी ₹70 किलो, बंद गोभी ₹5 किलो, फ्रास्बीन ₹50 किलो,गाजर ₹15 किलो लहसुन ₹45 किलो, आलू ₹6.50 किलो बिके हैं।
