सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- त्यौहारी सीजन को देखते हुए सोलन पुलिस प्रशासन पहले से ही सोलन शहर में मुस्तेद है, लेकिन अब दिवाली को लेकर एक्स्ट्रा फोर्स सोलन शहर में पुलिस ने तैनात कर दी है ।
मीडिया को जानकारी देते हुए एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि सोलन पुलिस लगातार फेस्टिवल सीजन को लेकर अलर्ट है। वहीं अब दीपावली को लेकर दो रिजर्व सोलन में तैनात कर दी गई है । खासकर शाम के समय यहां पर हुड़दंग मचाने वालों पर नकल कसने के लिए सिविल में भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि त्यौहार को त्यौहार की तरह मनाएं लेकिन यदि कोई भी हुड़दंग करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस शहर के मुख्य बाजारों में लगातार गश्त कर रहा है और चोरों पर भी नजर रखी जा रही है क्योंकि इन दिनों रश का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम भी देते हैं । ऐसे में बाजारों पर जेबकतरों पर भी ध्यान रखा जा रहा है।
