सोलन : योगेश शर्मा -सोलन पुलिस लगातार चिट्टे के व्यापार करने वाले लोगों की धर पकड़ कर रही है । इसी कड़ी में बाहरी राज्यों से करीब 17 सप्लायरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें तीन नाइजिरियन शामिल है।वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिला में चिट्टे का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है । ऐसे में यहां पर लगातार पुलिस सोलन में चिट्टे का व्यापार करने वाले युवकों को पकड़ा जा रहा है ।वहीं उनके माध्यम से चिट्टे के सप्लायर तक पहुंचा जा रहा है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को सोलन में एक युवक से पुलिस ने 5.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया था । यह युवक सोलन के बसाल क्षेत्र का रहने वाला है जिसका नाम शिवम था । इसके माध्यम से पुलिस ने चिट्टे के सप्लायर को हरियाणा पंचकूला से गिरफ्तार किया और उसी सप्लायर के माध्यम से चिट्टे के मुख्य सप्लायर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो की एक नाइजीरियन है और काफी समय से चिट्टे की तस्करी कर रहा था। वहीं 31 जुलाई को धर्मपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टे के साथ दो शिमला के युवकों और दो लुधियाना के युवकों को गिरफ्तार किया था । उसके बाद लुधियाना से उनके मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया । इस मामले में भी पुलिस ने आगामी जांच अभी जारी रखी है और पिछले डेढ़ माह में 17 चिट्टे के सप्लायरों को बाहरी राज्यों से सोलन पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें तीन नाइजीरियन भी शामिल है।
