बिलासपुर: सुभाष ठाकुर – भराड़ी थाना के तहत आने वाले डंगार कस्बे में स्थित पेट्रोल पम्प पर कुछ युवाओं ने सेल्जमैन के साथ मारपीट की। वही बीच बचाव करने आई पेट्रोल पंप की मालकिन के साथ भी हाथापाई कर सोने के आभूषण गायब कर लिए गए। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। गौर हो कि मारपीट करने वाले इन युवकों ने पेट्रोल पम्प पर मारपीट करने से पहले दधोल स्थित एक दुकान में घुसकर दुकानदार पर जानलेवा हमला किया था। युवाओं द्वारा बेख़ौफ़ होकर गुंडागर्दी करने का लोगों में भारी विरोध है।
सेल्जमैन ने पैसे मांगे तो गुंडागर्दी पर उतर आए युवक
पुलिस को दी शिकायत में डंगार कस्बे की लीला देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे एक अल्टो कार पेट्रोल पंप पर आई गाड़ी में पांच से छः लोग सवार थे। उन्होंने गाड़ी में 1950 रुपए का पेट्रोल भरवाया जब सेल्जमैन ने पैसे मांगे तो गाड़ी में सवार एक युवक ने सेल्जमैन को थपड जड़ दिए । शिकायतकर्ता ने बताया कि बीच बचाव करने जब उनका बेटा राहुल आया तो उन युवकों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। एकाएक एक और गाड़ी मौके पर आई जिसमे तीन युवक आय और इन सब ने मिलकर सेल्जमैन, पेट्रोल पम्प की मालिकन व उसके बेटे पर हमला कर दिया। पेट्रोल पंप की मालिकन लीला ने बताया कि इस दौरान उन युवकों ने कान से सोने की बाली व गले से मंगलसूत्र छीन लिए ।
सरेआम गुंडागर्दी को लेकर लोगों में रोष
क्षेत्र में हो रही सरेआम गुंडागर्दी को लेकर लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो रही है। दुकानों में घुसकर व पेट्रोल पम्प पर तैनात सेल्जमैन के साथ साथ पम्प मालकिन पर हमला करने से साफ दिख रहा है कि गुंडागर्दी करने वालों को कानून का कोई डर नही है। ऐसे में आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा।
