संजीव महाजन,नूरपुर : बच्चों को खेलों से जोड़ा जा सके और उनका रुझान खेलों की तरफ़ हो इसी उद्देश्य से नूरपुर ब्लॉक की सुलयाली पंचायत में डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से टेनिस बॉल किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रांत सजोजक बजरंग दल सभ्य लोहटिया ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब प्रधान सौरभ पठानिया उर्फ जानू व क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि सभ्य लोहटिया का स्वागत किया।
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाना और युवा आज जिस तरह नशे की ओर बढ़ रहा हैं उससे दूर रखना हैं। इस टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा व पंजाब से 17-18 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में प्रथम ,द्वितीय के साथ साथ सभी बहेतरीन खिलाड़ियों को क्लब की तरफ़ से सम्मानित किया जाएगा। डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब समाज कल्याण, बच्चों,युवाओं में खेलों की ओर रुचि बढ़ने ओर समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने जैसे कई कार्य करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।
प्रांत सजोजक बजरंग दल सभ्य लोहटिया ने बताया कि डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित टैनिस बॉल किक्रेट टूर्नामेंट में आने का मौका मिला हैं। यह सब क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने यह टूर्नामेंट करवाया हैं। इस क्लब का हमेशा प्रयास रहा हैं कि युवा नशें से दूर रहें और समाज में यह संदेश पहुंचा हैं। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी तरह के कार्य समाज के लिए करते रहे इस बात की कामना करता हूं।
