शिमला: शिमला के समीप जुन्गा ने दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में 35 साल के एक व्यक्ति ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मामला बीती रात का है जहां जुन्गा के ढूंढ गांव में 35 साल के रामेश्वर नाम के व्यक्ति ने अपनी 55 साल की मां की तलवार से काट कर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं उसने मां को बचाने गए भाई पर भी हमला कर दिया जिसमें भाई भी जख्मी बताए जा रहे है।
व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है और आगामी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है रामेश्वर की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी और उस समय वह शराब के नशे में था,ऐसे में हत्या की वजह क्या रही पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जुन्गा से एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या की क्या वजह है? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
