विकास शर्मा,चिंतपूर्णी : भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से शिमला के ऐतिहासिक गौथिक हाल गेयटी थियेटर मे कला संस्कृति संवाद कार्यक्रम में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से प्रेरणा स्त्रोत अवॉर्डी संदीप कुमार,प्रबल कुमार भी हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हर जिले से भाग लेने के लिए से कम से कम 5(राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति,साहित्यकार, कलाकार, शिल्पकार, ) लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिमला में आमंत्रित किया है । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी, संस्कृति राज्य मंत्री ,भारत सरकार होगी।
