राहुल चावला,धर्मशाला (TSN): धर्मशाला के अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 17 अक्टूबर को नीदरलैंड व साउथ अफ्रीका की टीमों के मध्य वन डे वर्ल्डकप का मैच खेला जाना हैं। ऐसे में शनिवार को दोपहर बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए नजर आए। इस दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों ने फुटबाल खेलकर वार्मअप किया। वहीं धर्मशाला में बारिश भी शनिवार को हुई हैं और मौसम भी ठंडा होकर सुहावना हो गया हैं।
कुछ खिलाड़ी इस मौसम के मिजाज का भी लुत्फ लेते हुए नजर आए। इससे पहले नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों ने भी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंच कर अभ्यास किया था लेकिन नीदरलैंड की टीम अभी तक इस वर्ल्डकप के मैचों में एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में नीदरलैंड की टीम भी अब इस मैच को जीतने के मक़सद से मैदान में उतरने वाली हैं।
बात अगर साउथ अफ्रीका की टीम की कि जाए तो साउथ अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ी फोम में है अभी हाल ही में हुए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़े मार्जन से हरा दिया था। ऐसे में नीदरलैंड की टीम को इस मैच को जीतने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि पिच का मिजाज भी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को भाएगा।
