मंडी/परी शर्मा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की सकंल्प रैली के बाद भीड़ को नियंत्रण करने के लिए खुद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मोर्चा संभाला। बारिश के बाद एकाएक रैली स्थल से युवा निकलना शुरू हो गए। जिस कारण सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया। ट्रैफिक को नियंत्रण में लाने के लिए खुद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री आईटीआई चौक में ट्रैफिक खुलवाती नजर आई।
रैली में आए युवाओं को निराश ही लौटना पड़ा। हजारों की संख्या में पड्डल पहुंचे युवाओं और लोगों ने बारिश के बाद घर लौटना ही बेहतर समझा। बारिश के बाद एकाएक रैली स्थल ये युवा निकलना शुरू हो गए। किसी ने शहर के पुलिस थाना में शरण ली, तो किसी ने सड़कों पर लगी होर्डिग निकाल उन्हें बारिश से बचने का सहारा बनाया। पड्डल मैदान से एकदम से निकली भीड़ ने शहर में ट्रैफिक की स्थिति पैदा कर दी। जिसे नियत्रंण में लाने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मार्चा संभाला। एसपी मंडी आईटीआई चौक में एक्टिव मोड़ में ट्रैफिक खुलवाती नजर आई।

पड्डल मैदान से निकली भीड़ को नियंत्रित करने SP शालिनी अग्निहोत्री ने खुद संभाला मोर्चा
Leave a comment
Leave a comment
