शिमला : चन्द्रिका (TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल में विभागों में फेरबदल किया गया है. इस बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से एक विभाग वापिस लिया गया है.
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में हर्षवर्धन चौहान को उद्योग के साथ श्रम व रोजगार, विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण के साथ शहरी विकास तो राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन व कंट्री प्लानिंग विभाग का ज़िम्मा दिया गया है. वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी का जिम्मा दिया गया है, जबकि आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा को लॉ एंड लीगल रिमेंबरेंस का जिम्मा मिला है.
