राकेश,ऊना: हिंदू देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभ+द्र टिप्पणी करने वाले विशेष समुदाय के डॉक्टर की हाई कोर्ट में जमानत याचिका रद्द होने के बाद पुलिस ने बुधवार को उक्त डॉक्टर को गिर+फ्तार कर लिया है। डॉक्टर को बुधवार को ऊना कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया, जहां अदालत ने डॉक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरा+सत में भेजने के आदेश दिए हैं।इससे पहले यह डॉक्टर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेकर खुलेआम घूम रहा था। कोर्ट ने इसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।
बता दें की विशेष समुदाय के डॉक्टर की ओर से सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर अभ+द्र टिप्प+णी की गई थी जिसको लेकर हिंदू संगठन व अन्य लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतरे और डॉक्टर का खुलकर विरोध किया। लोगों ने डॉक्टर के अस्पताल के बाहर भी जमकर प्रदर्शन किया था। शिकायतकर्ता का कहना था डॉक्टर की ओर से भगवान शिव पर टिप्पणी करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए विशेष समुदाय के डॉक्टर से इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग रखी गई थी। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया विशेष समुदाय के डॉक्टर को कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद अरेस्ट कर लिया गया था और आज उनको कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।
