By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में डायरिया रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान, घर-घर पहुंचाई जा रही ओआरएस और जिंक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > हमीरपुर में डायरिया रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान, घर-घर पहुंचाई जा रही ओआरएस और जिंक
healthhimachal

हमीरपुर में डायरिया रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान, घर-घर पहुंचाई जा रही ओआरएस और जिंक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/06 at 2:49 PM
Share

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में छोटे बच्चों को डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जनजागरूकता एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान 1 जून से 15 जून तक संचालित किया जा रहा है,जिसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों वाले परिवारों तक पहुंच रही हैं।अभियान का मुख्य उद्देश्य डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार और अभिभावकों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन घरों में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे हैं, वहां ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) और जिंक की गोलियां उपलब्ध हों। आशा कार्यकर्ता परिवारों को इन दवाओं के सही उपयोग की जानकारी भी दे रही हैं, ताकि डायरिया की स्थिति में बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके और शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

अभियान के दौरान यदि किसी बच्चे में डायरिया के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तत्काल स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही माता-पिता और अन्य परिजनों को स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से हाथ धोने की सही आदतों और सुरक्षित पेयजल के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओआरएस का घोल तैयार करने के बाद उसे 24 घंटे के भीतर उपयोग कर लेना चाहिए। घोल बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आशा कार्यकर्ता लोगों को यह भी समझा रही हैं कि डायरिया की स्थिति में समय पर ओआरएस और जिंक का उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है।इस विशेष अभियान के समापन के बाद स्वास्थ्य विभाग व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां शुरू करेगा। इनके माध्यम से लोगों को डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोटावायरस वैक्सीन के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि जिलेभर में अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार तक ओआरएस और जिंक पहुंचाई जा रही है। इसके बाद जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए रोटावायरस संक्रमण और उससे बचाव के उपायों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

TAGGED: Hamirpur health department
Chandrika June 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह, भाजपा के दावों पर अजय महाजन का पलटवार

Ago

नूरपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 1.345 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM सुक्खू का संदेश, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन, नशामुक्त और स्वच्छ हिमाचल का दिया संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?