By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, जल्द होगा चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चुनाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, जल्द होगा चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चुनाव
himachalNews

धर्मशाला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, जल्द होगा चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चुनाव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/06 at 5:41 PM
Share

धर्मशाला, राहुल-: विकास खंड धर्मशाला की पंचायत समिति (बीडीसी) के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को डीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित किया गया।समारोह में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने पंचायत समिति के 18 में से 17 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते एक सदस्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिन्हें नियमानुसार बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और पंचायत समिति की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया।एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि पंचायती राज अधिनियम की धारा 79 और 80 के तहत सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण इकाई है और इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश सदस्य पहली बार पंचायत समिति में निर्वाचित होकर आए हैं। युवा प्रतिनिधियों की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

विधायक सुधीर शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत समितियां और जिला परिषदें पंचायती राज व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव अभी शेष है, जिसे प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि 16वें वित्त आयोग के बाद पंचायत समितियों और जिला परिषदों को और अधिक अधिकार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में अधिसूचना के माध्यम से किए गए कुछ बदलावों का भी उल्लेख किया तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका और राजनीतिक समझ के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

TAGGED: Dharamshala Newly elected members of Panchayat Samiti took oath
Chandrika June 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में डायरिया रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान, घर-घर पहुंचाई जा रही ओआरएस और जिंक
Next Article चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?