बिलासपुर:सुभाष ठाकुर(TSN)-कांग्रेस युवा संवाद जिला बिलासपुर इकाई की बैठक कांग्रेस भवन में संपन्न हुई । इस बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि रतन शर्मा उपस्थित रहे.रवि रतन शर्मा ने सभी कार्यकताओं को लोकसभा चुनाव में हमीरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में बूथ स्तर पर पूरे जोश व जुनून के साथ प्रचार करने का आह्वान किया। बिलासपुर युवा संवाद प्रमुख बाबूराम ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया है कि सभी एक साथ मिलकर अपने-अपने पंचायत में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाए।
कांग्रेस युवा संवाद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 15 महीना के कार्यकाल सहरानीय रहा है.उन्होनें बताया सुक्खू हिमाचल की आम व गरीब जनता का दिल जीत कर एक नायक बनकर उभरे हैं.उन्होनें कहा लोकसभा चुनाव में लोगों का रुझान चारों लोकसभा सीट जीता कर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों को मजबूत किया जाएगा। उन्होनें कहा सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनावी रैलियां में जनता से मिल रहे प्यार व समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि धनबल हारेगा ओर जनबल जीतेगा ।रवि रतन शर्मा ने बैठक के सफल आयोजन व चुनाव में युवा संवाद की अहम भूमिका निभाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
