मंडी,धर्मवीर(TSN)-छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2025 के दौरान आयोजित होने वाली खेलों का आज विधिवत शुभारंभ हो गया है।से नो टू ड्रग्स व नशा मुक्त मंडी के नारे के साथ छोटी काशी में इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
24 साल बाद खेलकूद सूची में फिर से लौटा क्रिकेट,12 फरवरी तक होंगे क्रिकेट के मुकाबले
एसपी मंडी व शिवरात्रि महोत्सव की खेल समिति की अध्यक्ष साक्षी वर्मा ने ध्वजारोहण कर इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।शिवरात्रि महोत्सव में होने वाली इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में 24 साल बाद क्रिकेट को भी शामिल किया गया है और क्रिकेट से ही इन प्रतियोगिताओं का आगाज किया जा रहा है।इस मौके पर अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि भविष्य में और खेलों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार इस जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के 14 इवेंट करवाए जा रहे हैं।जिसमें क्रिकेट,कुश्ती,वॉलीबॉल, बास्केट बॉल,फुटबॉल,हॉकी,कबड्डी,मैराथन,रस्सा कस्सी, बैडमिंटन,बॉक्सिंग,साईकलिंग, शूटिंग, रंगोली सिहित अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी।
वहीं इस मौके पर किक्रेट प्रतियोगिता सह संयोजन व पूर्व रणजी कप्तान अनिल सेन ने बताया कि क्रिकेट की यह प्रतियोगिताएं 31 जनवरी से 12 फरवरी आयोजित करवाई जाएंगी।जिसमें 32 टीमें भाग ले रही है।प्रतियोगिता का पहला मैच राइजिंग स्टार रिवालसर और समराहण 11 के बीच में खेला जा रहा है।फाइनल में विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व विभिन्न खेल प्रेमी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
