राकेश, ऊना: ऊना के इंदिरा स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से गुरुवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में लंबी दौड़ करवाई गई। इसमें जिला भर से 100 के करीब बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को नगद इनाम राशि भी आवंटित की गई।
खेल अधिकारी की माने तो बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए यह खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। इसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद कांगड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी जिसमें अब लाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
