राहुल चावला, धर्मशाला: शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद हुए जवानों को रेड क्रॉस सोसाइटी ने एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला शहर के युवाओं सहित सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने इस शिविर में रक्तदान किया। एसडीएम कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने रक्तदान कर शुभारंभ किया। इतना ही नहीं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने भी रक्तदान शिविर में अपनी भूमिका निभाई।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला प्रशासन जेल में बनाए जाने वाले उत्पाद व रेड क्रॉस सोसाइटी व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों को उनके घर द्वार जाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि जिला प्रशासन अब एक नई शुरुआत करने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का खास ध्यान अब जिला मुख्यालय से हट कर पंचायतों में रहेगा। साथ ही आने वाले समय में जिला प्रशासन कि ओर से जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्हें पंचायत स्तर पर किया जाएगा ताकि सुविधाओं से वंचित पंचायत के लोगों को भी सभी सुविधाएं घर बैठे जिला प्रशासन की ओर से मुहैया करवाई जा सके।
उधर, कांगड़ा सेवियर्स के मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह ने बताया कि शहीदी दिवस यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांगड़ा सेवियर्स जिला कांगड़ा में समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता हैं।
