अनिल कुमार, किन्नौर: भाजपा की ओर से जहां बागी हुए नेताओं को मनाने की कोशिशें की जा रही है तो वहीं किन्नौर भाजपा में बगावत के सुर लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यहां भाजपा दो फाड़ हो गई है। पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी व प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष के बीच संगठन में दरकिनारी को लेकर पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को उनके समर्थकों ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। वहीं आज प्रदेश भाजपा संगठन के अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पूर्व प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडे तेजवंत नेगी को मनाने हवाई मार्ग से रिकोंगपिओ पहुंचे। वो तो यहां तेजवंत नेगी को मनाने पहुंचे थे, लेकिन किन्नौर के ठंडे तापमान में तेजवंत समर्थकों ने माहौल को गर्म कर भाजपा प्रतियाशी सूरत नेगी के खिलाफ जमकर नरेबाज़ी की।
किन्नौर जिला में इस विधानसभा चुनावों में भाजपा संगठन ने प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी को टिकट दिया और पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को दरकिनार करने की बात उनके समर्थक कह रहे है। यही वजह है कि अब यहां जो चुनावी जंग चल रही है उसे शांत करने के लिए पहुंचे प्रदेश भाजपा संगठन के अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पूर्व प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडे के समक्ष तेजवंत नेगी के समर्थकों ने सूरत नेगी के विरोध के साथ संगठन की ओर से बीते पांच वर्ष तेजवंत नेगी व उनके समर्थकों के साथ दरकिनारी करने पर भी नाराज़गी जताई।
बता दे कि आज विधानसभा चुनावों के नामांकन वापिसी क़ा दिन है और पुरे प्रदेश व किन्नौर जिला में आजाद उम्मीदवार व पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को मनाने की कोशिश जारी है। मगर उनके समर्थक उन्हें नामांकन वापिस ना लेने की मांग पर अढ़े हुए है।शनिवार को रिकोंगपिओ में तेजवंत नेगी के हजारों समर्थक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पूर्व प्रभारी मंगल पांडे के समक्ष अपना पक्ष रखा और सूत्रों अनुसार तेजवंत नेगी के समर्थक नामांकन वापिसी न लेने पर अड़े हुए है।
