शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 31 अक्तूबर से लेकर 3 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश के साथ-साथ चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें कि शिमला में न्यूनतम तापमान 12.1, मंडी 10.1, बिलासपुर 13.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 9.8, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
