नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- भाजपा द्वारा राज्य स्तरीय नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नालागढ़ में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर उपस्थित हुए और उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जोश भरा गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मीडिया से भी रूबरू हुए ।
राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की यहां पर कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति चंबा से शुरू हुई और अब बीबीएन और सिरमौर तक पहुंच चुकी है उन्होंने कहा कि 1 साल के कार्यकाल के भीतर ही बला+त्कार दुर्व्यवहार की घटनाएं बड़ी है ।राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अवस्थाओं को ही व्यवस्था का नाम दे रहे हैं । जिस आधार पर उन्होंने प्रदेश जीता और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया अब वही भावनाएं इनके खिलाफ काम करेगी ।उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ को जो जो विकास कार्य दिए कांग्रेस की सरकार ने आते ही उन विकास कार्यों को खत्म करने की कोशिश की है।
