बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)-केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया । केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो कभी जातीय जनगणना तो कभी क्षेत्रवाद की बात करती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही विकास विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारियां किसी से छिपी नहीं है। केवल मात्र अपने चहेतों का ही विकास करवाया है। जबकि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाया।उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में आयोजित हुए चुनाव के दौरान भाजपा को आम जनता का पूरा समर्थन मिला है। जिसके चलते कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कभी भी विकास को प्राथमिकता नहीं दी गई है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को कल्याणकारी योजनाएं चला कर राहत पहुंचाई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर कहा ये
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कई बार कई चीजों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। केंद्र की मोदी सरकार ने जहां 370 धारा को हटाया वहीं इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जो कि आम जनता तक पहुंची हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के चलते ही आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर देश-प्रदेश की जनता मोहर लगाएगी।
