मंडी/परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा पिछली सरकार के 6 महीनें के कार्यो को रिव्यू करने और जनहित में लिए जा रहे फैसलों पर भाजपा ने निशाना साधना शुरू कर दिया है और भेदभाव की राजनीति के आरोप लगाए है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनल लिस्ट अकाश शर्मा अधिवक्ता ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत को पचा नहीं पा रहा है ।
प्रदेश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश
अकाश शर्मा अधिवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जन उपयोगी कर्मचारियों के हितेषी फैसले दिन प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार से कोशिश कर रही है कि यहां पर नेतृत्व में विघटन पैदा किया जाए। उन्होने कहा कि आज जिस प्रकार से एसीसी सीमेंट, अंबुजा सीमेंट पर ताला लगाया गया, यह केंद्र सरकार व उनके मित्रों की हिमाचल प्रदेश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश है । इसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है । कांग्रेस ने जो वायदे जनता के समक्ष चुनाव के दौरान प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से किए , वह पूर्ण रुप से उनको पूरा करेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस सरकार मजबूती के साथ देवभूमि के लोगों के साथ खड़ी है व आने वाले समय में जनता के हितैषी फैसले लेकर वह पूरे भारत में एक नया कीर्तिमान आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी है कि वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए व भ्रामक जानकारी लोगों में ना फैलाएं।
