अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची गुरुवार को जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका वन विभाग के आला अधिकारियों समेत किन्नौर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जिसके बाद प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रिकांगपिओं स्थित वन डिपो का औचक निरीक्षण किया और वन विभाग के अधिकारियों को वन डिपो में बालन लकड़ी के मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ज़िला में आपात परिस्थिति में बालन लकड़ियों की कमी न हो।
प्रदेश के वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची का वन निगम उपाध्यक्ष के पदौन्नति के बाद उनका यह पहला दौरा हैं, ऐसे में उन्होंने ज़िला के अन्य वन डिपो के निरीक्षण के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक की हैं और ज़िला के अंदर वन निगम की ओर से जा रहे विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए हैं।
केहर सिंह खाची ने रिकांगपिओ वन डिपो में समय रहते बालन लकड़ी व ज़िला के अंदर नए वन डिपो खोलने पर भी सरकार से बातचीत करने का आश्वासन ज़िला के लोगों को दिया हैं, क्योंकि ज़िला में अक्टूबर माह के बाद ठंड बढ़ जाती हैं, जिसके बाद लोगों को बालन लकड़ी की समस्याए भी आती हैं और ऐसी परिस्थिति न आए इसलिए वन निगम उपाध्यक्ष ने वन विभाग को ज़िला के रिकांगपिओं व अन्य वन डिपो में बालन लकड़ी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
