सोलन : योगेश शर्मा – मजदूरों और श्रमिको के हितों की रक्षा और उनको उनका हक दिलाने के लिए एटक लगातार कार्य कर रही है और इसी कड़ी में 10 को 11 सितंबर को सोलन में इसको लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन एटक आयोजित करने वाली है। एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने कहा कि बीते दिनों लखनऊ में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें इस बात की ओर ध्यान दिया गया है कि खाद्यान्न वस्तुओं के लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं, जो कि श्रमिक और मजदूर वर्ग की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं । ऐसे में यह उनके साथ अन्याय है, वहीं दूसरी तरफ सरकार कॉर्पोरेट घरानों को लगातार बढ़ावा दे रही है, उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं और उन्हें लोन भी दिया जा रहा है।
वहीं आर्थिक स्थिति का जो बोझ मेहनतकश लोगों पर डाला जा रहा है वह गलत है सरकारी योजनाओं में भी 10 से 30% की कटौती की गई है, इन सभी बातों को लेकर सितंबर में होने वाले इस सम्मेलन में चर्चा की जाएगी । उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है और मजदूर श्रमिक वर्ग को दबाने का प्रयास कर रही है वह गलत है।
इस सम्मेलन में सभी संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा, जो श्रमिक और मजदूर वर्ग के हक के लिए लड़ाई लड़ते हैं । इसमें सरकार के कुछ लोगों को भी बुलाया जाएगा क्योंकि हिमाचल प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है । जगदीश भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भी यदि बात नहीं बनती है तो आने वाले समय में जो राष्ट्रीय स्तर से श्रमिक और मजदूरों के हितों के लिए आह्वान होगा, उसी तर्ज पर हिमाचल में भी आंदोलन और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
