बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष केके कौशल ने कहा है कि महिला पहलवानो के मसले पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने पद से इस्तीफा दें। बिलासपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस मामले में पीएम, केंद्रीय मंत्री भी चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सांसद को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पहलवानों को न्याय मिल सके।
केके कौशल ने कहा कि महिला पहलवानों के इस मसले को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर किसान सभा महिला पहलवानों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करेंगी। वहीं आगामी दिनों में इस मसले को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि इस मसले को गंभीरता दिखाते हुए उचित कार्यवाही की जाए । केके कौशल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की ओर से इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो प्रदेश किसान सभा अपने स्तर पर भी महिला पहलवानों का सहयोग करेगी।
