By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल बीजेपी के संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक… EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल बीजेपी के संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक… EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
himachalpolitical

हिमाचल बीजेपी के संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक… EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/11/28 at 3:44 PM
Share

शिमला,28 नवंबर(TSN)-शिमला में हिमाचल बीजेपी संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक हो रही है.बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने की.इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ.सिकन्दर कुमार,त्रिलोक कपूर,बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से मौजूद रहे.इस बैठक में हिमाचल भाजपा के आंतरिक मुद्दों और सदस्यता अभियान पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

हिमाचल बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा ने बताया कि शिमला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक है.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया है.उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं.रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि आंतरिक बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है.बैठक में भाजपा नेता विपिन सिंह परमार, पवन काजल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी,त्रिलोक जमवाल, हंस राज, विनोद कुमार, 17 जिला अध्यक्ष, 74 मंडल अध्यक्ष और अन्य जिला प्रभारी भी मौजूद हैं.

ईवीएम को लेकर कांग्रेस का दोहरा मापदंड -श्रीकांत शर्मा

वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा विपक्षी दलों को केवल एक ही चिंता है भाजपा को रोकने की, उन सभी को देश की चिंता नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों का मतलब यह है कि झारखंड के अंदर जेएमएम ने जो चुनाव जीता है,वह जीत गड़बड़ी और घोटाले के जरिए जीता है।अगर ईवीएम में खामी थी,तो जेएमएम कैसे जीत सकती थी? अपने ही सहयोगी दल की जीत पर सवाल उठाना,गठबंधन धर्म की नीति नहीं है।श्रीकांत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार यह कहती रही है कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है,बल्कि गड़बड़ी व्यक्ति और नेता में है।जब तक राहुल गांधी राजनीति में रहेंगे,तबतक आरोप-प्रत्यारोप जारी रहेगा।

TAGGED: Shimla BJP State level meeting
Chandrika November 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते गसोता व दरबेली पंचायत के लोग
Next Article IGMC की MRI मशीन खराब..मरीज परेशान..तीन महीने इंतजार करने के बाद भी नहीं हुई MRI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?