नाहन :देवेंद्र कुमार -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौहन मैदान में आयोजित हुआ ।इस कार्यक्रम में आयुष स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में एक साथ मिलकर योग किया।अपने संबोधन के दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि आज के दिन लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । साथ ही कहा कि योग भारत वर्ष की दुनिया को एक अमूल्य देन है जिसके 5 हजार वर्षों का स्वर्णिम इतिहास है ।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयुष विभाग द्वारा लोगों को लगातार प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि लोग निरोग जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मूल्य विषय हर घर आंगन योग पर रखा गया है जिसका मकसद है कि हर घर के आंगन में योग हो।
