बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -आयुष विभाग बिलासपुर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में नौवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यरूप से शिरकत कर करीब 01 घंटे तक विभिन्न तरह के योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया ।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों सहित स्कूली छात्रों ने भी बढ़चढ़ भाग लिया । गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आयुष विभाग बिलासपुर द्वारा जिला के लोगों को लगातार योग से जोड़ने का काम किया गया था । 20 जून तक चले इस अभियान में जिला के करीब 25 हजार लोग योग से जुड़े । साथ ही अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके चारों उपमंडलों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।वहीं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास होता है, इसलिए सभी लोगों को योग से जुड़कर रोजाना 01 घण्टा योग को जरूर देना चाहिए, ताकि भागदौड़ की इस जिंदगी में आप खुद को व अपने परिवार को रोगमुक्त रखते हुए स्वस्थ रख सकें ।
