संजु चौधरी, शिमला: देश सहित प्रदेश में 74 वां गणतंत्र दिवस पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश की राजधानी शिमला में गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रिज झंडा फहराया और उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहें। यहां रिज मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय परेड में 25 टुकड़ियां शामिल हुई जिनमें सेना, 22 जम्मू कश्मीर राइफल जतोग, उत्तराखंड पुलिस, सेना के जवान, सेवानिवृत्त जवान, हिमाचल पुलिस, स्थानीय पुलिस, महिला पुलिस, पोस्ट ऑफिस जवान, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के छात्र भी शामिल हुए।
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य आकर्षण का केंद्र अलग-अलग विभागों की ओर से निकाली गई झांकियां रही। शिमला के रिज मैदान पर हिम ऊर्जा, बागवानी विभाग, कृषि, पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां निकाली गई। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई जिसमें जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देशवासियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि संविधान को बने 74 वर्ष पूरे हुए हैं। पूरा राष्ट्र बड़ी खुशी हर्ष उल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहा हैं।उन्होंने गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक व पद्मश्री प्राप्त वालों को भी बधाई दी।
पर्यटन विभाग की झांकी को मिला पहला पुरस्कार
रिज मैदान पर निकाली गई झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा,मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
