By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलो को मंजूरी.. राज्य चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलो को मंजूरी.. राज्य चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम
himachalNews

कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलो को मंजूरी.. राज्य चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/20 at 6:23 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।बैठक में जहां राज्य चयन आयोग को भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी दी गयी.वहीं जंगी थोपन सहित 1630 मेगावाट की रेणुकाजी व एक अन्य 270 मेगावाट प्रिय9जन पर अहम फैसला हुआ।

थोपन सहित दो अन्य विद्युत परियोजना पर हुआ फैसला

मंत्रिमंडल के निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी-थोपन-पोवारी जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपने को मंजूरी दी गई.साथ ही बैठक में 1630 मेगावाट की रेणुकाजी तथा 270 मेगावाट की थाना प्लाउन पंप भंडारण जलविद्युत परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पक्ष में आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को पोस्ट कोड 903 तथा 939 के परिणाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया है। जबकि पोस्ट कोड 903 के तहत पांच पद तथा पोस्ट कोड 939 के तहत छह पद जांच तथा अदालती कार्रवाही के अंतिम परिणाम तक रिक्त रखे जाएंगे।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ.धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उप समिति के गठन को मंजूरी दी है.कमेटी को रोगी कल्याण समितियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सिफारिश देने का कार्य सौंपा गया है।मंत्रिमंडल ने राज्य स्तर पर स्कूल और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान को बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने शिक्षकों के लिए व्यावसायिक विकास प्रदान करने के लिए 12 जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) को मजबूत करने का निर्णय लिया। विदेश में शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के इच्छुक पात्र मेधावी विद्यार्थियों को डॉ.यशवंत सिंह परमार ऋण योजना का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया।

इन विभागो में भरे जाएंगे पद

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के नागरिक अस्पताल देहरा और सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने को मंजूरी दी है.मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी दी गई। बैठक में लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में नया पुलिस स्टेशन खोलने तथा इसे क्रियाशील बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में चंबा जिला के हटली में नई खोली गई पुलिस चौकी के लिए विभिन्न श्रेणियों के छह पदों को सृजित करने तथा भरने का भी निर्णय लिया गया।

हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के 10 पद भरने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में शिमला जिला के शोघी तथा सोलन जिला के कसौली,जाबली, बरोटीवाला,नालागढ़ और बद्दी स्थित ईएसआई स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारी (दंत) के छह पदों को सृजित करने तथा भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने फोरेंसिक सेवा विभाग की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए उसे छह मोबाइल फोरेंसिक वैन उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी।

TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika September 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में भर्तियों में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ़ की नारेबाजी
Next Article बिजली फ्री की गारंटी दे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार..अब बढ़ाए बिजली के दाम : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?