By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में भर्तियों में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ़ की नारेबाजी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में भर्तियों में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ़ की नारेबाजी
himachalNews

प्रदेश में भर्तियों में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ़ की नारेबाजी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/20 at 5:24 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई थी.मगर इस दौरान सचिवालय के बाहर कुछ अलग की नज़ारा देखने को मिला.बड़ी संख्या में प्रदेश का शिक्षित युवा बेरोजगार सचिवालय के बाहर पहुंचा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.शिक्षित बेरोजगार संघ की कॉल पर प्रदेश भर के युवा सचिवालय पहुंचे थे और मुख्यमंत्री को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपना था.मगर कैबिनेट बैठक से पहले युवाओं को मिलने का समय नहीं दिया गया.इसके बाद युवा बेरोजगार सचिवालय के बाहर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए.

बेरोजगार युवाओं का सरकार पर आरोप है कि कैबिनेट से सृजित किए हुए पदों को लेकर न तो अधिसूचना जारी की गई और न ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है.इसके अलावा युवाओं का आरोप है कि प्रदेश में सुचारू रूप से होने वाली भर्तियों पर भी सरकार आउटसोर्स पर लोगों को भर्ती कर रही है जिसे युवाओं में विरोध है.ऐसे में सचिवालय के बाहर अपनी आवाज बुलंद करते हुए युवा प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

बेरोजगार युवाओं की हैं आठ सूत्रीय मांग

प्रदेश सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ रोष जता रहे युवाओं का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एक लाख नौकरियों का वादा किया मगर अब तक प्रदेश में बेरोजगारों की स्थिति नहीं बदली है उन्होंने कहा की स्थिति यह हो गई है कि हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी दर में देशभर में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.युवाओं की मांग है कि मंत्रिमंडल से सृजित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए.अधीनस्थ चयन बोर्ड को भंग करने के बाद स्थापित किए गए राज्य चयन आयोग से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाए.सुचारू रूप से आने वाली भर्तियों में लोगों को आउटसोर्स को न रखा जाए.

युवाओं का आरोप है कि रिटायर्ड अफसर को एक्सटेंशन दी जा रही है जिसके चलते काम में देरी हो रही है.ऐसे में रिटायर्ड और टायर्ड कर्मचारियों को एक्सटेंशन न दी जाए. युवाओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति की खराब आर्थिक स्थिति की बात कहती है.लेकिन प्रदेश में फ्रीबीज स्कीम चलाने और सरकार में अपने करीबी लोगों को जगह देने के लिए सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक है.उन्होंने कहा कि आज वह मुख्यमंत्री को अपना आठ सूत्रीय मांग पत्र देने पहुंचे हैं इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी बातें नहीं मानती है तो प्रदेश भर में आंदोलन होंगे.

TAGGED: Shimla Unemployed Educated youth protest
Chandrika September 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा.
Next Article कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलो को मंजूरी.. राज्य चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?