देवेंद्र कुमार,नाहन: स्टेपको संस्था नाहन की टीम
कर्नाटक के हुबली में होने जा रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए स्टेपको संस्था की वन एक्ट प्ले टीम कर्नाटक के लिए रवाना हो गई हैं।
स्टेपको संस्था नाहन के अध्यक्ष एवं निर्देशक रजत सिंह कंवर ने बताया कि हाल ही में धर्मशाला में हुए यूथ फेस्टिवल में वन एक्ट प्ले में स्टेपको संस्था नाहन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद वन एक्ट प्ले में टीम का चयन नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए हुआ हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के हुबली में होने जा रहा है यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया जाएगा।
इस नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए स्टेपको संस्था नाहन की टीम रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि टीम वन एक्ट प्ले में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करके न केवल जिला का बल्कि हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।
