अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के पूह समीप NH-5 पर बड़े- बड़े पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही में भी खतरा बना हुआ हैं यह सिलसिला केवल पूह नहीं बल्कि पोवारी से लेकर कई अन्य क्षेत्रों मे भी शुरू होने की सूचना हैं, ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों व ज़िला के लोगों को बारिश के दौरान सफर न करने की सलाह भी दी हैं।
डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने भी कहा है कि खराब मौसम के चलते किन्नौर में बहुत ज्यादा वर्षा हो रही हैं। इस कारण सड़कों में पत्थर गिरने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई हैं। इस स्थिति में उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि जब तक बहुत जरुरी ना हो तब तक लोग बिना वजह के सफ़र ना करे और नदी नालों के समीप ना जाए,अपने घरो में रहे और सुरक्षित रहे।
इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं उपायुक्त ने कहा है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के हेल्पलाइन नंबर 1077, 01786223151,52,53,54,55 ,Mob. No 8580819827, 9459457587 पर कॉल करके सूचित किया जा सकता हैं जिससे कि मदद समय पर लोगों तक पहुंचाई जा सके।
