मंडी:धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बुधवार को मौसम विभाग की चेतावनी व पश्चिमी विक्षोप की सक्रियता के चलते अंधड व तूफान में का कहर देखने को मिला। दोपहर बाद अंधड तूफान से जोगिंदर नगर में मेला कारोबारियों की 40 अस्थायी दुकाने टूट गयी, वहीं लडभड़ोल में हाई बोल्टेज के तारों पर पेड़ गिरने से इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी है।
लडभड़ोल में हाई बोल्टेज के तारों पर गिरे पेड़
मिली जानकारी के अनुसार जिला में बुधवार दोपहर बाद मौसम मौसम ने एकाएक करवट ले ली और आंधी तूफान शुरू हो गया। जोगिंदर नगर मेला में आंधी तूफान से मेला स्थल में लगी टीननुमा दुकानों की छतें उड़ गयी। इस दौरान खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। भीड़ के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मेला स्थल में करीब 40 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। जबकि बारिश का पानी घुस जाने और धूल से तीस कारोबारियों का सामान भी खराब हुआ है। तहसीलदार डॉ मुकुल शर्मा ने बताया कि आंधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग से मांगी गई है। उधर चौंतड़ा के सुकाबाग में भी बारिश का खलल मेला कारोबारियों के लिए नुकसानदायी साबित हुआ। यहां पर सात दिवसीय महा सरस्वती मेले में आंधी तूफान से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं जोगिंदर नगर के लडभडोल क्षेत्र में भी आंधी तूफान से जहां कुछ घरों की छतों को नुकसान हुआ है, वहीं बिजली की हाईबोलटेज तारों पर पेड गिरने से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिजली विभाग मंडल जोगेंदर नगर के अधिषाशी अभिंयता पूरन चंद ने बताया कि आंधी तूफान से लडभडोल क्षेत्र में अधिक नुकसान पंहुचा है। करसाल गांव में बिजली सेवायें ठप्प हुई। इसे जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
