By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नम्होल में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक, पंचायत स्तर पर आंदोलन तेज करने का निर्णय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नम्होल में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक, पंचायत स्तर पर आंदोलन तेज करने का निर्णय
himachalpolitical

नम्होल में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक, पंचायत स्तर पर आंदोलन तेज करने का निर्णय

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/20 at 5:25 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी के अंतर्गत नम्होल स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मनरेगा बचाओ अभियान की पर्यवेक्षक सोनिया चौहान और मदन चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विकास ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कहा कि मनरेगा देश की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जो गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है। समय पर मजदूरी का भुगतान न होना, कार्य दिवसों में कटौती और बजट आवंटन में कमी के कारण ग्रामीण मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभियान की पर्यवेक्षक सोनिया चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण रोजगार प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर गरीब परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है। वहीं मदन चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मनरेगा बचाओ अभियान को पंचायत स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर आंदोलन चलाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
TAGGED: Bilaspur congress MNREGA Bachao Abhiyan
Chandrika January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तीसा में बीपीएल सूची में जोड़ने के लिए 15 से 25 जनवरी तक विशेष अभियान
Next Article 16वे स्थापना दिवस समारोह में गूंजी सीयू हिमाचल प्रदेश की सफलता की कहानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

May 26, 2026

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?