By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 16वे स्थापना दिवस समारोह में गूंजी सीयू हिमाचल प्रदेश की सफलता की कहानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > 16वे स्थापना दिवस समारोह में गूंजी सीयू हिमाचल प्रदेश की सफलता की कहानी
educationhimachal

16वे स्थापना दिवस समारोह में गूंजी सीयू हिमाचल प्रदेश की सफलता की कहानी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/01/20 at 5:33 PM
Share
Dharamshala, Rahul-:सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) हिमाचल प्रदेश ने अपने 16 वर्षों के सफर में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह बात मंगलवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वाइस चांसलर प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कही। समारोह धर्मशाला कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें चांसलर पदमश्री प्रो. हरमोहिंद्र सिंह वेदी, आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहूजा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रो. बंसल ने इस अवसर पर कहा कि सीयू ने उन लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा किया है, जो पदमश्री प्रो. हरमोहिंद्र सिंह वेदी की अध्यक्षता में तय किए गए थे। उन्होंने बताया कि हर साल स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय अपने तय लक्ष्यों का आकलन करता है और आगे बढ़ने के लिए फ्यूचर मास्टर प्लान तैयार करता है।प्रो. बंसल ने कहा, “हमने सेंट्रल यूनिवर्सिटी को एक रिसर्च यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत आईआईटी रोपड़ के सहयोग से 103 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा, 11 करोड़ रुपये विशेष सहायता के रूप में विश्वविद्यालय को मिले हैं। साथी योजना के तहत 85 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर हो चुकी है, जो शोधार्थियों और विद्यार्थियों के रिसर्च कार्य में उपयोग होगी।”उन्होंने यह भी बताया कि आईआईटी मंडी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका उद्देश्य सीयू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। “हमने बिना आधारभूत ढांचे और भवन के लगातार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया है। इस साल 9 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता सीयू द्वारा आयोजित की जाएगी ।
चांसलर पदमश्री प्रो. हरमोहिंद्र सिंह वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय का मूल्यांकन भी किया जाता है और भविष्य की दिशा तय की जाती है। प्रो. बंसल की देखरेख में सीयू ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहूजा ने कहा कि किसी भी संस्था को विकसित करने के लिए सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा, “स्थापना दिवस का आयोजन हमें मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। हम चाहते हैं कि सीयू हिमाचल प्रदेश देश की टॉप टेन यूनिवर्सिटीज़ में शामिल हो। 11 करोड़ रुपये शोध कार्य के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि उच्च स्तरीय रिसर्च उपकरणों के लिए 70 करोड़ रुपये आएंगे। विश्वविद्यालय में एक नया सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है,जो उद्योग और रिसर्च के क्षेत्र में उपयोग होगा।”स्थापना दिवस पर आयोजित इस भव्य समारोह में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और आने वाले वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं की रूपरेखा पेश की गई।
पदमश्री प्रो. हरमोहिंद्र सिंह वेदी, कुलपति, सीयू हिमाचल प्रदेश: “स्थापना दिवस पर हम अपने कार्यों का मूल्यांकन करते हैं और भविष्य की दिशा तय करते हैं।प्रो. राजीव आहूजा, निदेशक, IIT रोपड़: “कोई भी संस्थान तभी ग्रो कर सकता है जब हम मिलकर काम करें।प्रो. सत प्रकाश बंसल, कुलपति, सीयू हिमाचल प्रदेश: “हमने विश्वविद्यालय को रिसर्च यूनिवर्सिटी बनाने का लक्ष्य हासिल किया है और आगे बढ़ेंगे।”
TAGGED: Dharamshala CU Foundation Day
Chandrika January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नम्होल में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर रणनीतिक बैठक, पंचायत स्तर पर आंदोलन तेज करने का निर्णय
Next Article लोहरपुरा पंचायत में फोकस ग्राम पंचायत मंथन कार्यक्रम, ग्रामीण विकास की नई रूपरेखा पर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?