संजीव महाजन, नूरपुर: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ़ नूरपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की हैं।पुलिस लगातार यहां अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस थाना डमटाल के तहत लोधवां में गुप्त सूचना के आधार पर शिवम स्टोन क्रेशर लोधवां में रेड की गई तो वहां पर अवैध खनन में संलिप्त 4 वाहनों जिसमें 1 पौकलेन,3 टिप्पर को अवैध खनन करते पाए गए।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह जो वाहन अवैध खनन करते पकड़े गए हैं। इन वाहनों को अवैध खनन अधिनियम के तहत जब्त करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं और आगे भी इसी तरह अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से थाना पुलिस थाना ज्वाली के तहत नरनूँह में गणेश कुमार,पुत्र विचित्र सिंह, निवासी गांव नरनूँह, डाकघर परौल , तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा की दुकान से 9,000 मिलीलीटर देशी शराब बरामद हुई हैं। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39(1)A हिमाचल प्रदेश आबाकारी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया हैं।
मोटर वाहन अधिनियम के कुल चालान- 73 जुर्माना कुल-37,500 ओर अवैध खनन अधिनियम के कुल चालान- 07 जुर्माना कुल- 59,400 रुपए ओर धुम्रपान अधिनियम के कुल चालान 4 जुर्माना ओर कुल-800 रुपए।
