बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला बिलासपुर श्री नैना देवी जी में आयोजित विशाल झिंज मेले में ईरान के पहलवान मिर्जा ईरानी ने जीत दर्ज की । एक कड़े मुकाबले में मिर्जा ईरानी ने हिन्दुस्तानी पहलवान रोजी कपूरथला को पॉइंट से हराकर खिताब पर कब्जा किया और 2लाख की इनामी राशि और गुरज जीता ।श्री नैना देवी के विधायक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा और प्रधान कमेटी चन्द्र प्रकाश ने विजेता उपविजेता पहलवान को इनामी राशि और गुर्ज प्रदान किया ।
विशाल मेले का दूसरे दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के नाम रहा ।पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने यहां पर खूब जोहर दिखाएं । दंगल कमेटी की तरफ से पहलवानों को 21लाख रुपए की इनामी राशि बांटी गई ।श्री नैना देवी मंदिर स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा । दंगल कमेटी का प्रधान चंद्र प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि इस विशाल दंगल के दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण कुश्तियां धर्मेंद्र कुहाली रवि बेहरा के बीच में हुई, जिसमें रोमांचक मुकाबले में धर्मेंद्र कुहाली ने जीत दर्ज की । जिसके लिए इनामी राशि डेढ़ लाख रुपए प्रदान की गई । अन्य कड़े मुकाबले में कुश्ती बाबा फरीद दीनानगर और कालू बड़ोबाली के बीच में हुई, जिसमें प्वाइंट पर बाबा फरीद दीनानगर ने जीत दर्ज की, जिसके लिए इनामी राशि डेढ़ लाख रुपए रखी गई थी ।दंगल कमेटी के द्वारा 3 दिन तक लंगर व्यवस्था की गई थी और चाय पानी ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सभी लोगों श्रद्धालुओं और पहलवानों के लिए की गई थी । इस मौके पर दंगल कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, उमेश कुमार, महासचिव दीपक शर्मा, सतपाल शर्मा, सचिव शीशपाल, मोहनी भी मौजूद रहे ।
