By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: अब हर दुकानदार के लिए लाइसेंस अनिवार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: अब हर दुकानदार के लिए लाइसेंस अनिवार्य
himachalNews

हमीरपुर में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: अब हर दुकानदार के लिए लाइसेंस अनिवार्य

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/01 at 8:26 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले में तंबाकू उत्पादों की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने के लिए अब पंचायत से लेकर नगर निगम स्तर तक लाइसेंस प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत कोई भी दुकानदार बिना वैध लाइसेंस के बीड़ी, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं कर सकेगा। पंचायत क्षेत्र के दुकानदारों को पंचायत सचिव से अनुमति लेनी होगी, जबकि नगर निगम सीमाओं के अंदर आने वाले व्यापारियों को निगम कार्यालय से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि निगम काफी समय से दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन अपेक्षाओं के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान स्थिति में केवल 50 दुकानदारों ने ही आवेदन दायर किए हैं, जबकि शहर में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों की संख्या इससे कई गुना अधिक है।आयुक्त शर्मा के अनुसार, निगम की टीम सभी दुकानों का भौतिक सत्यापन कर रही है। जांच में नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में यदि तंबाकू विक्रेता लाइसेंस नहीं बनवाते, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारी भरकम जुर्माना, नोटिस और जरूरत पड़ने पर दुकान संचालन पर प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।नगर निगम ने सभी दुकानदारों से जल्द से जल्द लाइसेंस हेतु आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों का मानना है कि लाइसेंस प्रणाली लागू होने से न केवल अवैध बिक्री पर अंकुश लगेगा, बल्कि शहर में स्वास्थ्य-संबंधी नियमों का पालन भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

TAGGED: Hamirpur Strictness on tobacco sale
Chandrika December 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिट्टा-मुक्त हिमाचल के लिए सुखू सरकार का बड़ा अभियान, पंचायतों का रेड-येलो-ग्रीन वर्गीकरण, 112 पर सूचना देने वालों को इनाम
Next Article कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड: दीपक प्रजापति फोर-व्हीलर और हैप्पी वर्मा टू-व्हीलर कैटेगरी में बने ओवरऑल चैंपियन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?