नाहन : देवेंद्र कुमार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड के जरिए देश की जनता से अपने विचार साझा किए। भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए विशेष तैयारियां पूरे हिमाचल प्रदेश में की गई थी।
सिरमौर जिला में सभी 563 पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला मुख्यालय नाहन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में प्रधानमंत्री की विचारों को सुना। मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय है, जिसे ना केवल देश में बल्कि देश के बाहर भी सुना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह 100वां एपिसोड था जिला में जहां सभी पोलिंग बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया । वहीं 22 बड़े कार्यक्रम भी आयोजित हुए जहां बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना ।
