शिमला/चन्द्रिका: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में डिग्री कॉलेज ठियोग के रोवर व रिजर्स यूनिट के छात्र कदम ताल करते नजर आएगे। जनवरी 2023 में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए कॉलेज के रोवर राहुल बीए द्वितीय वर्ष और दो रेंजर्स मुस्कान बीए द्वितीय वर्ष और समीक्षा बीए प्रथम वर्ष चयनित हुए हैं। इस चयन प्रक्रिया के लिए कॉलेज के पांच रोवर्स और 5 रेंजर्स ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड 2023 चयन कैंप रोवर्स एवं रेंजर्स के लिए, प्री आरडीसी, में 17 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक भाग लिया।
रोवर एंड रेंजर के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्राचार्या डॉक्टर ललिता चंदन ने बधाई दी। साथ ही भविष्य में इस तरह के अन्य आयोजनों में भाग लेते रहने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्राचार्या ने रोवर लीडर डॉ अरविंद पॉल और रेंजर्स लीडर डॉ सरोज नेगी के कुशल नेतृत्व में रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट के प्रयासों एवं प्रतिभागिता की सराहना की। इससे पूर्व भी अक्टूबर माह में कॉलेज की तीन रेंजर्स प्रीति, मुस्कान और साक्षी वर्मा ने शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा नालागढ़ में द भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेल्फ डिफेंस कैंप फॉर गाइड्स एवं रेंजर्स में 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक भाग लिया था।
