अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN):छात्रों को शिक्षित कर उनका जीवन संवारने वाला स्कूल अब उनके भविष्य को भी सुदृढ़ करेगा। जमा दो के बाद भविष्य की राह तैयार करने वाले छात्र अब स्कूली स्तर से ही भविष्य बनाने के लिए प्रत्यनशील हो जाएंगे। प्रशासन ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए एक नया प्लान तैयार किया हैं। इस प्लान के सिरे चढ़ने से न सिर्फ छात्रों को लाभ होगा बल्कि उनके अभिभावकों की चिंता भी समाप्त हो जाएगी।
अमूमन बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग लेनी पड़ती हैं। इस कोचिंग पर हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं, लेकिन अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी स्कूली स्तर पर ही हो जाएगी। जमा एक ओर जमा दो के छात्रों के लिए प्रशासन भविष्य की राह तैयार करने के लिए नया कॉन्सेप्ट तैयार किया हैं। दोनों ही कक्षाओं के छात्रों के लिए हर महीने प्रतियोगी परीक्षाएं हुआ करेंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम तय करेंगे कि छात्र किस फील्ड में भविष्य बनाने की तैयारी कर सकता हैं। वहीं स्कूली अध्यापकों की तरफ से इन्हें स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाने में मदद की जाएगी।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जमा दो के छात्रों की पहली प्रतियोगी परीक्षा स्कूली स्तर पर होने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नीट सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिती परीक्षाओं की तैयारी अकसर छात्र जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद करते हैं। उसके बाद उन्हें कोचिंग लेनी पड़ती है जिसके लिए परिजन को रुपए खर्च करने होते हैं। युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर स्कूली स्तर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की योजना तैयार की गई हैं।जब छात्र जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करेगा तो वह प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार होगा। ऐसे में उसे कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं अगले वर्ष दसवीं कक्षा के छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र स्कूल प्रबंधन की निर्धारित करेगा। परीक्षा परिणाम के बाद पता चल जाएगा कि कौन सा बच किस फील्ड में भविष्य बना सकता हैं। ऐसे में बच्चों को अपना भविष्य बनाने के लिए फील्ड का चयन करने में भी दिक्कत नहीं होगा। कुल मिलाकर स्कूल ही छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने जा रहा हैं।
