बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: दिवाली पर्व के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर में पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे वहीं से भाजपा कार्यालय के लिए निकले, जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद वे अपने घर विजय पुर निकले। वहीं उन्होंने सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दी।
बता दें कि 23 अक्टूबर को विजयपुर में नड्डा निवास में दीप-मिलन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बिलासपुर जिला के सभी भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। नड्डा सभी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर्व की बधाई देंगे। दिवाली पर्व तक वह बिलासपुर में ही रुकेंगे।
