By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्रिसमस से न्यू ईयर तक मंडी से हणोगी तक रहेगी ऐसी व्यवस्था… 36 पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्रिसमस से न्यू ईयर तक मंडी से हणोगी तक रहेगी ऐसी व्यवस्था… 36 पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा
himachalNews

क्रिसमस से न्यू ईयर तक मंडी से हणोगी तक रहेगी ऐसी व्यवस्था… 36 पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/25 at 11:10 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पर्यटकों की आमद बढ़ना शुरू हो गयी है। बीते शनिवार को मंडी से लेकर पंडोह तक लगे हल्के फुकले जाम के बाद पुलिस भी हरकत में आ गयी है । पुलिस ने मंडी से हणोगी तक 36 पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। अब क्रिसमस व न्यू ईयर जश्न तक यह फोर्स एनएच पर तैनात रहेगी। तीन जनवरी 2024 तक जवान यातायात सुचारू रखने के लिए कड़ाके की ठंड में डटे रहेंगे।

रविवार को लेन तोड़कर आगे बढ़ने वालों पर कसा शिकंजा, चालान काटे

रविवार को खुद एएसपी सागर चंद्र ने एनएच पर मोर्चा संभाला और व्यवस्था बनाई। इसके अलावा मंडी पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने के लिए चार बीटों में बाइक राइडर भी तैनात किए गए हैं। बाइक राइडर के लिए चार मील से लेकर थलौट तक के क्षेत्र को चार बीटों में बांटा गया है। यहां अलग-अलग बीटों में अलग-अलग बाइक राइडर यातायात नियमों व अव्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे। लेन तोड़कर आगे जाने वाले वाहनों पर भी पूरी नजर रहेगी। ऐसे वाहनों के रविवार को भी चालान किए गए। इसके अलावा आठ मील में मोबाइल वायरलेंस कम्यूनिकेशन स्टेशन व्हीकल खड़ा कर दिया गया है। ताकि वायरलेस संपर्क बना रहे और किसी भी तरह की दिक्कत पर त्वरित कार्रवाई अमल पर लाई जा सके।

रविवार को बीते शनिवार के मुकाबले अधिक वाहन कुल्लू मनाली के लिए एनएच से गुजरे। हालांकि पुलिस जवानों के तैनात रहने के कारण अधिक दिकक्तें पेश नहीं आई। अलग-अलग जगह तैनात जवानों ने पर्यटकों का मार्गदर्शन भी किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करते हुए ही आगे बढ़ने की सलाह दी। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि 36 पुलिस जवान मंडी से हणोगी तक एनएच पर तैनात किए गए हैं। ताकि यातायात व्यवस्था दुरूस्त बनी रही। फोर्स की दिक्कत होने के कारण शनिवार जवानों की तैनात नहीं हो पाई थी। अब नियमित रूप से जवान तीन जनवरी तक तैनात रहेंगे।

TAGGED: 36 police personnel took charge, Mandi to Hanogi
Chandrika December 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घर में खड़ी गाड़ी का कट गया टोल… कार मलिक के उड़े होश
Next Article स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सिरमौर जिला में कई स्थानो पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?