नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज सिरमौर जिला में कई स्थान पर कार्यक्रम आयोजित हुए ।वहीं जिला मुख्यालय नाहन में BJP भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगवाई में भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता आस्था स्कूल नाहन पहुंचे और यहां दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए।मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक दूरदर्शी नेता थे और उनके समय में कई ऐसी योजनाएं शुरू हुई जो आज भी चल रही है और गरीब तबके के लोगों को उसका लाभ मिल रहा है । विनय गुप्ता ने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सभी दलों को साथ में लेकर शासन चलने वाले कुशल राजनीतिज्ञ थे और इसके कई उदाहरण आज भी देश के सामने है।
