सोलन : योगेश शर्मा – कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से कैथलीघाट तक फोरलेन पर चलना बारिश में खतरे से खाली नहीं हैं। कई जगहों पर बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है ।
रविवार को भी सनवारा के समीप पहाड़ी से मलबे के साथ एक विशालकाय पत्थर भी आ गया और दूसरी लेन में चला गया। जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए। जिस दौरान यह पत्थर आया उसी दौरान सोलन से कालका की तरफ एक कार भी निकली। जिसके ड्राइवर साइड के दरवाजे के पास यह पत्थर आ गया। गनीमत यह रही कि चालक ने पत्थर को देख लिया और कार को तेज रफ्तार से निकाल लिया। यहां पर सड़क भी वनवे थी। जिससे सामने से भी कोई वाहन नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया।
