सोलन :योगेश शर्मा -पिछले 24 घँटों से ज्यादा से लगातार हो रही बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में नदी नालों का जलस्तर बढ़ चुका है । इस कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है ।
वहीं रविवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से जिला सोलन व सिरमौर की सीमा पर स्थित अश्वनी खड्ड व गिरि खड्ड में भी जलस्तर बढ़ चुका है। इन दोनों खड्ड से सोलन व कसौली के लिए पेयजल योजनाएं है। लेकिन बारिश की वजह से पेयजल योजना में पानी के साथ गाद आ रही है,जिसकी वजह से पानी की लिफ्टिंग भी प्रभावित हुई है। आईपीएच विभाग सोलन के एक्सईएन सुमित सूद का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहता है तो आने वाले दिनों में सोलन शहर में पेयजल संकट हो सकता है। जिला भर में जल शक्ति विभाग की 15 पेयजल योजनांए बारिश की वजह से ठप हो चुकी हैं।
