शिमला (TSN)-धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है. सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने एचपीएसआईडीसी का सारा धन अपने पास मंगा लिया और इसे अपने मित्रों की तनख्वाह देने का इंतजाम किया.
मामला दर्ज करने का डीजीपी को लिखा पत्र
भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट में सरकार का काम किया,उनकी पेमेंट रोकने का काम किया जा रहा है.जिन्होंने कमीशन नहीं दी,उन्हें सरकार पेमेंट नहीं कर रही.सुधीर शर्मा ने इस मामले में डीजीपी और एसपी कांगड़ा को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है.सुधीर शर्मा ने कहा कि अगर FIR दर्ज नहीं होती है,तो वह कानून की राह अख्तियार करेंगे.सुधीर शर्मा ने कहा कि जो सरकार जनहित का काम नहीं कर सकती,उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है.
