By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेता प्रतिपक्ष बोले….विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेता प्रतिपक्ष बोले….विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न
himachalpolitical

नेता प्रतिपक्ष बोले….विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/07 at 7:04 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में एक के बाद एक कांग्रेस पर ताबरतोड ह*मले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है बल्कि लोगों की नज़रों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करें । जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं बड़ा सपष्ट कर देना चाहता हूं कि इसके लिए कोई कसूरवार है तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं।उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वे पल पल पलटुराम हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वे कभी बाद में और विस्तार से बात भी करेंगे और खुलासा भी लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा उसी से विधायक आक्रोषित हुए। उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह को पलटू राम के नहीं बल्कि ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। वो अपने हर बयान से पलट जाते हैं। यदि वो चुनावी मैदान में उतरते हैं तो फिर विस्तार से बातें होंगी।

अगर कांग्रेस बाज नहीं आई तो चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणीयों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना रनौत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही कंगना को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है जोकि कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी।

सुक्खू सरकार पर भी जमकर बरसे जयराम

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता की नजरों और बहुमत के हिसाब से गिर चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि इसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है। अभी 34 विधायकों के साथ बहुमत का दावा भरने वाले मुख्यमंत्री ऐसे में बताएं कि अगर ये छः भी गए तो सरकार आपकी कैसे बचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से सीपीएस की नियुक्ति कर रखी है और जल्द वे जाने वाले हैं। ऐसे में ये सरकार अब नहीं बचेगी।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika April 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सूधीर शर्मा ने CM पर लगाए गंभीर आरोप…बोले HPSIDC के धन से अपने मित्रों की तनख्वाह देने का किया बंदोबस्त
Next Article CM अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?