शिमला:चन्द्रिका(TSN)-धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु पर ह*मला बोल रहे है.सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर हिमाचल के हितो को निजी कम्पनियो को बेचने के गंभीर आरोप लगाए है.उन्होंने कहा कि हिमाचल बिजली उत्पादन मे देश के अग्रणी राज्यों मे शामिल है.बिजली मे हिमाचल सरपल्स स्टेट है और वर्तमान मे बिजली विभाग हिमाचल प्रदेश मे CM सुक्खु के पास है,जिसमे हाल ही मे एक एनर्जी मैनेजमेंट कमेटी बनाई गई है जो बिजली कि खरीद बिक्री करेगी.
सुधीर शर्मा ने दावा किया है कि बिना बिजली बोर्ड की परमिशन के इस कमेटी का गठन किया है और यह हिमाचल मे बिजली की खरीद और बिक्री करेंगी.जिसको लेकर सुधीर शर्मा ने CM सुक्खु से सवाल पूछा है कि वो प्रदेश कि जनता को बताएं इस समझोते मे किसके हस्ताक्षर हुए है.बिना किसी की परमिशन से तो निजी कंपनी बिजली खरीद बिक्री नहीं कर सकती.सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर ह*मला करते हुए कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री के पास बहुत विभाग है लेकिन उनमे से बिजली महत्वपूर्ण विभाग है जो मुख्यमंत्री सुक्खु के पास है!जिसमे हाल ही मे एक एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी बनाई गई है.देश के इतिहास मे पहली बार किसी राज्य मे ऐसा हुआ है कि बिना इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कि परमिशन इस तरह कि कंपनी बनी हो और सेन्ट्रल इलेक्ट्रिसिटी एक्ट भी इस तरह की परमिशन नहीं देता है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली मे सरपल्स स्टेट है.पांच हजार मिलियन यूनिट बिजली हर वर्ष बेचता है.सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं इस कंपनी को किसने मंजूरी दी जो हिमाचल प्रदेश मे अब बिजली की खरीद – बिक्री करेगा.उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की इसमें परमिशन नहीं ली गई.प्रदेश की जनता को इसका जानने का हक है कि इस समझौते पर किसके हस्ताक्षर हुए.
